फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खराब स्थिति बनी हादसे का कारण तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई व अन्य कार्यदायी संस्थाओं को जिले के सभी संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर मलबा, गड्ढे या संकरी सड़क होने से दुघर्टना हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क, सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम करने को कहा। उन्होंने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरासू में जेबरा क्रॉसिंग बनाने, हाईवे व संपर्क मार्गों पर पड़ी निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने एआरटीओ को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जनपद में बसों में जीपीएस व स्पीड गनर लगाने के साथ ही चालक-परिचालक की वर्दी, दुपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले को अनिवार्य हेलमेट पहनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसडीएम सदर देवानंद, सीओ एसपी बडोला, ईई इंद्रजीत बोस, ईई आरसी उनियाल, ईई मनोज दास, एआरटीओ मोहित कोठारी, आरआई रोमेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें