फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय झालीमठ का निरीक्षण किया, बच्चों को पढ़ाया भी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झालीमठ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पंजिका भी देखी जो सही मिली। इसके बाद डीएम ने कक्षा पांच के बच्चों को गणित में आयात, भिन्न एवं परिमाप के बारे में पढ़ाया। उन्होंने शिक्षिकाओं को बच्चों पर और अधिक ध्यान देने को कहा। प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में पानी की समस्या और आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त होने के बारे में डीएम को जानकारी दी। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को पुश्ता की माप कर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के ईई त्रिलोक सिंह, ईई पीएमजीएसवाई आरसी उनियाल, सरिता लिंगवाल, मंजू डिमरी और प्रीति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें