फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कू में नायक स्व. नरेंद्र सिंह की मूर्ति व स्मृति द्वार का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में नायक स्व. नरेंद्र सिंह की मूर्ति और स्मृति द्वार बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन स्मृतियों से ही नई पीढ़ी को हमारे वीर जवानों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

बछेला तोक में आयोजित कार्यक्रम में नायक स्व. नरेंद्र के पिता आशा सिंह रावत व माता हेमवती देवी ने बताया कि नरेंद्र वर्ष 1997 में लैंसडौन में तीसरी-गढ़वाल में भर्ती हुए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में ड्यूटी दी। मेरठ में तैनाती के दौरान बीमारी से उनकी मौत हो गई। उन्होंने नायक नरेंद्र सिंह की मूर्ति व स्मृति द्वार जनता को समर्पित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, गायत्री देवी, वन पंचायत सरपंच मदन सिंह राणा, विजयपाल नेगी, गोपाल दत्त मैठाणी, बालकृष्ण मैठाणी, कैलाश मैठाणी, वाचसस्पति मैठाणी, त्रिलोक सिंह पंवार, मुरलीधर मैठाणी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें