फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में डेढ़ घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 अक्तूबर को केदार यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। धाम छावनी में तब्दील हो चुका है। केदारनाथ में पुलिस और पीएससी के 500 अधिकारी और जवान पहुंच चुके हैं। सुरक्षा दल का नेतृत्व छह आईपीएस अधिकारी कर रहे हैं। एसपीजी की एक टुकड़ी दो दिन से तैनात है। पीएम केदारनाथ में डेढ़ घंटे रहेंगे।
20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से वीआईपी हेलीपैड पर प्रात: 10 बजे पहुंचेंगे। यहां से वह नेहरू पर्वतारोहण के एटीवी से मंदिर आएंगे। यहां पर शासन-प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। पीएम मंदिर में करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह मंदिर परिसर में केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल, मंदाकिनी और सरस्वती नदी के तटों की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण, योग-ध्यान केंद्र और संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे। कायर्दायी संस्थाएं इन कार्यों का प्रजेंटेशन भी करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में जनता को संबोधित करेंगे। इधर, बुधवार शाम तक भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता भी धाम पहुंच चुके थे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा को चाक-चौबंद
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 12 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 100 सब-इंस्पेक्टर, 268 कांस्टेबल और 50 पीएससी जवान पहुंच गए हैं।

कोट
सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिना पास के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। धाम में मौजूद यात्रियों और तीर्थ पुरोहितों को भी पास दिए गए हैं। 20 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम के समापन तक आम श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर से करीब 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग पर ही लोगों को रोक दिया जाएगा। पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक

150 गुजराती श्रद्धालु धाम में मौजूद
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर बीते तीन दिन से गुजरात से आए संकीर्तन दल के 150 सदस्य धाम में डटे हुए हैं। ये लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटेंगे।

आईजी एसपीजी एमपी गुप्ता ने लिया तैयारियों का जायजा
रुद्रप्रयाग। आईजी (एसपीजी) एमपी गुप्ता ने केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्तूबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसपीजी अधिकारियों व सुरक्षा में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों व जवानों की बिफ्रिंग भी की। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आईजी (एसपीजी) को धाम में हुई तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 19 अक्तूबर को तैयारियां पूरी कर रिहर्सल की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया निरीक्षण
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद रावत ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंदिर से लेकर एमआई-26 हेलीपैड व वीआईपी हेलीपैड तक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


एमआई-17 ने की ट्रायल लैंडिंग
रुद्रप्रयाग। बुधवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ में वीआईपी हेलीपैड पर तीन बार सफल ट्रायल लैडिंग की। इस दौरान आईजी एसपीजी ने भी लैडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड में बनाए गए सेफ हाउस को भी देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें