जखोली। सांकला बाजार में हंस फाउंडेशन ने एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। इस दौरान चोपड़ा, कुनियाली, नाग, जयन्ती, कोठियाड़ा, चंदी गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 76 लोगों ने आंखों की निशुल्क जांच कराई। जांच के दौरान 14 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। उन्हें ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर राजदीप नेगी और दीपक गुसाईं ने बताया कि चयनित मरीजों को 3 मई को हंस अस्पताल का वाहन सतपुली स्थित अस्पताल ले जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को घर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू प्रसाद कोठारी, ग्राम प्रधान पवन राणा, उम्मेद सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद