रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा पर आया एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे हायर सेंटर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण अधिकारी (20) निवासी जुमला, नेपाल केदारनाथ यात्रा पर आए कि यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मरीज को पीएचसी से केदारनाथ हेलिपैड तक सुरक्षित पहुंचाया। वहां से हेली सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। संवाद