पंतनगर। चालक के स्टेयरिंग पर नियंत्रण खोने से ट्राला (मोटर साइकिल ढोने वाला बड़ा ट्रक) सड़क किनारे दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा। इस हादसे में सफाई कर रही महिला बाल-बाल बची। बाद में ट्रॉला चालक भाग गया। रविवार सुबह ट्रॉला एचआर 55/आर 6334 किच्छा से नगला बाईपास की ओर जा रहा था। नगला स्थित बरेली फर्नीचर के पास सड़क के बीच गड्ढे को बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। ट्राला सड़क किनारे बने सैनिक बिशन सिंह बिष्ट के मकान में जा घुसा। घर के बाहर झाड़ू लगा रही सैनिक की मां कमला बिष्ट ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना में जनहानि नहीं हुई।