फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धसौड मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंडाली के पंचायत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि देशभर में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, कि एकजुटता के साथ गांव-गांव और जन-जन से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को जोरदार जीत के साथ संसद भेजे। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर है। बैठक में बूथ संयोजक, पालक और बीएलए ने भी अपने विचार रखते मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लिया। इस मौके पर विस संयोजक दरम्यान जख्वाल, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, सर्वेश भट्ट, वीर सिंह रावत, महावीर कैंतुरा, यशवीर सिंह चौहान, जगदीश नेगी, सुरेंद्र चमोली, सीपी डिमरी, धाम सिंह बुटोला, राम चंद्र राणा, पुष्कर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें