रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को आवास विकास स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में शिविर लगाकर हाउस टैक्स वसूला। क्षेत्र के लोगों ने हाउस टैक्स के रूप में 46 हजार रुपये जमा किए। रुद्रपुर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी शीघ्र अपना हाउस टैक्स जमा करने की अपील की है। वहां कर निरीक्षक संजय मनराल आदि मौजूद रहे।