फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहरण अधिकारियों को दी जीपीएफ समेत अन्य जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखंड द्वारा सामान्य भविष्य निधि अदालत में आहरण वितरण अधिकारियों को जीपीएफ से जुड़ी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

दो दिवसीय सामान्य निधि अदालत के दूसरे दिन महालेखाकार रॉली शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड में फंड अदालत पहली बार आयोजित की गई है। कहा कि नई पेंशन योजना शुरू होने से धीरे-धीरे जीपीएफ अभिदाताओं की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने आहरण वितरण अधिकारियों को अभिदाताओं की निधि को मेंटेन करने, एजी की वेबसाइट में ऑनलाइन व एसएमएस के माध्यम से अपने फंड की जानकारी प्राप्त करने के बारे में बताया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला आहरण वितरण अधिकारियों के लिए लाभकारी साबित होगी। उप महालेखाकार आरके शर्मा ने निधि से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सचिव एजीजेके जोशी, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह समेत आहरण वितरण अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें