रुद्रप्रयाग। स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय इंटर कालेज बसुकेदार के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से बाजार तक साफ-सफाई की। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम अधिकारी जगदीश लाल टम्टा के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवियों ने समूह में पॉलिथीन उन्मूलन, झाड़ी कटान, खरपतवार की सफाई आदि कार्य किए। इस मौके पर डीसी सेमवाल व वरिष्ठ प्रवक्ता जेएस परिहार ने कहा कि आसपास की नियमित साफ-सफाई से पर्यावरण को स्वच्छ किया जा सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को गांवों में आमजन को जागरूक करने की अपील की। विद्यालय में स्वच्छता को लेकर समूह स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस मौके पर महेश चमोला, मंजू सेेमवाल, संतोषी गोस्वामी, सतीश भट्ट, एमएन डिमरी, आरएस भंडारी, यूसी भट्ट मौजूद थे। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के सफाई अभियान चलाया गया। जखोली ब्लाक में नागराजा चिल्ड्रन एकेडमी तैला के छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल रास्ते की सफाई की।