फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगपूर्ति नहीं होने पर 108 कर्मचारी 26 से करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सात सूत्री मांगों को लेकर 108 और खुशियों की सवारी सेवा के फील्ड कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है। उन्होंने मांगपूर्ति नहीं होने पर 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। उन्होंने जीवीके ईएमआईआर कंपनी पर कर्मचारी विरोध व शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव विपिन चंद्र जमालोकी ने बताया कि 108 एवं खुशियों की सवारी सेवा के माध्यम से वह वर्षों से विषम भौगोलिक परिस्थितियों में काम करते आ रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन उनकी सुध नहीं ले रहा है। बल्कि उनका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश में जिस उद्देश्य से 108 सेवा व खुशियों की सवारी सेवा को शुरू किया गया था। उस पर, कंपनी पलीता लगा रही है। कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों के बारे में कई बार अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर सेवा का संचालन एनएचएम के तहत करने, फील्ड कर्मचारियों की कार्य अवधि 12 घंटे के बजाय 8 घंटे करने, श्रम कानून के तहत निश्चित अविधि के बाद अतिरिक्त कार्य दोगुना भुगतान करने सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें