फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से दे रहे क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय रिले साइकलिंग अभियान को पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गुप्तकाशी में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एसपी मीणा ने कहा कि यह साइकिल रैली क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का संदेश आमजन तक फैलाने में सफल होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वच्छता और हरियाली में हरसंभव सहयोग की अपील भी की। इस मौके मौके एएआई के खेल सचिव सुनील तोमर ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि साइकलिंग अभियान कुमाऊं के पंतनगर से शुरू होकर यहां पहुंचा है। इसके बाद एसपी मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली 35 किमी का सफर तय कर तिलवाड़ा पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया। रविवार को यह रैली तिलवाड़ा से मयाली होते हुए चिरबटिया के रास्ते टिहरी पहुंचेगी। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व एसपी मीणा ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सदस्यों को केदारनाथ ट्रैकिंग के लिए भी आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें