फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने रेंज कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ/गुप्तकाशी। वन दरोगा पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती को निरस्त करने और पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की समय सीमा समाप्त करने की मांग को लेकर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों ने रेंज कार्यालय गुप्तकाशी में धरना दिया। कहा कि उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। हड़ताली कर्मियों ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर 27 मार्च से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर शाखाध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष मंजू नेगी, कोषाध्यक्ष संदीप कंडारी, प्रचार-प्रसार मंत्री ललित मोहन, सचिव अरमान, कुलदीप नेगी, आनंद सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, देवचंद, पृथ्वी सिंह नेगी, रघुनाथ नेगी, जगवीर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें