फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आरक्षी 23 मार्च से शुरू करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड वन आरक्षी संघ ने वन दारोगा पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर संघ ने 23 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के प्रभागीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झिक्वांण और मंत्री आशुतोष पुरोहित ने बताया कि उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की देहरादून और रामनगर में बैठक हुई, जिसमें संघ की ओर से वन दारोगा पदों को भरने के लिए 33 फीसदी सीधी भर्ती के बजाय वन आरक्षी से शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से पदों को भरने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा गया कि वन दारोगा पदों के लिए पदोन्नति की 10 वर्ष की सीमा को कम किया जाए। बताया कि मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में 23 मार्च से प्रभागीय कार्यालय में धरना शुरू किया जाएगा। 27 मार्च को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से आंदोलन सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें