फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बैंकों के अधिकांश एटीएम शटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों के 32 एटीएम में अधिकांश कैशलेस बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद बैंक प्रबंधन एटीएम में पर्याप्त धनराशि नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी की घोषणा के बाद से जनपद में अलग-अलग बैंकों के एटीएम को मानों जंग लग गया है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में एसबीआई, पीएनबी, केनरा, आईडीबीआई, ओवरसीज, बैंक ऑफ बड़ोदा, यूको बैंक आदि के 13 एटीएम हैं। इनमें से यहां मात्र दो से ही निकासी हो रही है। उधर, तिलवाड़ा में लगे तीन एटीएम कई दिनों से खराब हैं। मयाली व जखोली में भी यही स्थिति है। अगस्त्यमुनि में एकमात्र एटीएम के हाल भी बुरे हैं। चंद्रापुरी में एक माह से एटीएम का शटर डाउन है। गुप्तकाशी में एसबीआई व पीएनबी ने एटीएम लगा रखे हैं। लेकिन यहां भी ज्यादातर कैशलेस का नोटिस चस्पा हो रहा है। ऊखीमठ और बसुकेदार में भी हाल यही है। ऐसे में इन दिनों विवाह सीजन में जरूरतमंदों को धनराशि अर्जित करने के लिए खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो दूरस्थ गांवों से अपने खाते से रुपये निकालने कस्बों मेें लगे एटीएम में पहुंच रहे हैं, और उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। जखोली क्षेत्र के सिताब सिंह, तिलवाड़ा के मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक शाखाओं द्वारा भी पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है। इधर, लीड बैंक प्रबंधन एसएस तोमर ने बताया कि सभी बैंकों से जानकारी ली जा रही है। खराब एटीएम को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें