फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से तकलीफ देने लगी मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। मंदाकिनी नदी पर चंद्रापुरी व अन्य स्थानों पर लगी ट्रालियां फिर से आमजन के लिए मुश्किलों का सबब बनने लगी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चंद्रापुरी पहुंचकर ट्राली का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व ऑपरेटर को ट्राली को दुरुस्त रखने और आमजन को सुरक्षित आवाजाही कराने के निर्देश दिए। कहा इस मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में हजारों स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान हथेली पर रखकर ट्राली से आवाजाही कर रहे हैं।
16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर माई की मढ़ी, सिल्ली, विजयनगर, चंद्रापुरी सहित दर्जनभर स्थानों पर झूला व मोटर पुल बहने के बाद लोगों की आवाजाही के लिए ट्राली लगाई गइई, लेकिन ये ट्रालियां जनता को सुविधा के बजाय जख्म देती रहीं। शनिवार को डीएम ने अधिकारियों को भी यहां लोगों की सुरक्षित आवाजाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें