फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरवघाटी के पास मिले 7 नर कंकाल

Thu, 18 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमों द्वारा चलाए गए दो दिवसीय कंकाल खोज अभियान (सर्च ऑपरेशन) के तहत केदारनाथ क्षेत्र में भैरवघाटी के समीप 7 नर कंकाल मिले हैं। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने कंकालों का डीएनए सैंपल लेकर सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर 15/16 मई को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ददन पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी मुख्तार मोहसिन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एनएस नपलच्याल के नेतृत्व में कालीमठ से जाल-चौमासी-खाम-रामाबाड़ा, चोराबाडी ताल से बेस कैंप और संपूर्ण केदारपुरी, केदारनाथ से सोनप्रयाग तक मुख्य मार्ग पर स्थित नए और पुराने स्थल, त्रियुगीनारायण-केदारनाथ और केदारनाथ से वासुकीताल तक पांच टीमों के 64 सदस्यीय दल ने कंकालों की खोज की। 16 मई की दोपहर को केदारनाथ से वासुकीताल ट्रेक पर भैरवनाथ मंदिर के पीछे की तरफ अलग-अलग स्थानों पर संबंधित टीम को सात नर कंकाल मिले।

टीम में शामिल एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह बोहरा ने बताया कि कुछ कंकाल एक ही जगह पर थे, जबकि अन्य अलग-अलग बिखरे हुए थे। जिस हाल में कंकाल मिले हैं, उससे लगता है कि ऑक्सीजन की कमी, भूख और प्यास से तब इन लोगों की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को विधि-विधान से सभी कंकालों का मंदाकिनी नदी किनारे दाह संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सीओ अभय कुमार सिंह, थाना प्रभारी सुबोध ममंगाई, एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर मेहता आदि थे।

बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर में हिटो केदार अभियान के तहत ट्रेकिंग दल को त्रियुगीनारायण-केदारनाथ पैदल ट्रेक पर नर कंकाल मिले थे। तब शासन के निर्देश पर डीआईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में चले विशेष रेस्क्यू में ट्रेकिं ग रूट पर 63 कंकाल मिले थे। तब तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में एक बार कंकाल ढूंढने के लिए अभियान चलाने की बात कही थी, उसी के तहत यह अभियान चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें