फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लेन तक विकसित की जाएगी 68 मीटर लंबी सुरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी को रुद्रप्रयाग से जोड़ने के लिए बनाई गई सुरंग को डेढ़ लेन तक विकसित किया जाएगा। टीएचडीसी के विशेषज्ञ दो दिनों में सुरंग का निरीक्षण कर अपना सुझाव देंगे। इन दिनों एनएच द्वारा सुरंग की मरम्मत के लिए जर्जर लाइनिंग को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के निर्माण के साथ ही रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी के संगम के ऊपरी तरफ चट्टान पर 68 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई, जिससे केदारघाटी व केदारनाथ धाम तक संपर्क हो पाया। अब सुरंग की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने की योजना है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि द्वारा इस वर्ष के शुरू सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसलिए ऑलवेदर रोड परियोजना में इस पुरानी सुरंग को डेढ़ लेन तक विकसित करने पर विचार हो रहा है। दूसरी तरफ एनएच द्वारा सुरंग को विकसित करने के लिए डीपीआर भी तैयार की जा रही है। ईई एनएच जेके त्रिपाठी ने बताया कि सुरंग की जर्जर लाइनिंग को तोड़ी जा रही है। दो दिनों में टीएचडीसी के विशेषज्ञ यहां पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। उनकी देखरेख में अस्थायी मरम्मत की जाएगी। साथ ही डेढ़ लेन तक विकसित करने के लिए योजना भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें