फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक मैनेजर बताकर खाते से उड़ाए 64 हजार

Fri, 26 May 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फर्जी बैक मैनेजर बनकर ठगों ने एक वृद्ध से एटीएम का कोड मांग उसके पेंशन खाते से 64 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी है। वहीं, बैंक की मदद से कार्ड का लॉक करा दिया है।
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम धारकोट निवासी 70 वर्षीय राम प्रसाद भट्ट ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि शुक्रवार प्रात: 9.20 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें पुणे से बैंक मैनेजर होने की बात कहते हुए 16 डिजिट का एक नंबर बताते हुए कहा गया कि यह आपका एटीएम कार्ड नंबर है, जो खराब हो गया है। आप इसे ठीक नहीं करेंगे तो यह एटीएम बंद हो जाएगा। इस पर, मेरे द्वारा अपने एटीएम का 16 डिजिट का नंबर उसे बताया दिया गया, जिसके बाद कॉल कट गई।

वृद्ध का कहना है तुरंत मामले की जानकारी अपने पुत्र को दी, जिसने एसबीआई रुद्रप्रयाग के मैनेजर को कॉल कर स्थिति से अवगत कराया। बैंक प्रबंधक द्वारा एटीएम कार्ड व खाता लॉक करने की बात कही गई, लेकिन तब तक ठग वृद्ध के पेंशन खाते से 64 हजार रुपये निकाल चुके थे। ठगों ने कई किश्तों में यह धनराशि निकाली है।
विज्ञापन


इधर, कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि वृद्ध की लिखित शिकायत पर जांच प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक बीएस तोमर ने बताया कि बैंक कभी भी अपने उपभोक्ताओं से जानकारी बेस या मोबाइल फोन पर कॉल कर नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें