फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कॅरिअर मार्गदर्शन शिविर में 63 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Tue, 11 Aug 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। राजकीय पाॅलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से कॅरिअर संबंधी सूचना एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 63 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन, रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, पीएमकेवीवाई, इंडिया स्किल प्रतियोगिता और मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी महत्वपूर्ण बताया। शिविर के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता के लिए मौके पर पंजीकरण कराया। इस दौरान अनुदेशक किशन रावत, पुष्कर लाल, जितेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें