फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के भाई प्रह्लाद ने किए बाबा केदार के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद भाई दामोदर दास मोदी ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदार की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे प्रह्लाद मोदी दो अन्य लोगों के साथ ऋषिकेश से ऊखीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। इस मौके पर पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा उनके हाथों से भगवान केदारनाथ की लगभग आधे घंटे तक पूजा-अर्चना कराई गई। इसके उपरांत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मंदिर में पुजारी केदार लिंग, पुजारी बागेश लिंग, डोली प्रभारी बागेश लिंग, थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं मौजूद थे। करीब चार बजे ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करते हुए वे शाम पांच बजे कालीमठ मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां भगवती के दर्शन किए। पुलिस ने बताया कि रविवार को प्रह्लाद मोदी कालीमठ से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें