रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के संकरोड़ी गांव की दो युवतियां भालू के हमले में घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें 108 से जिला चिकित्सालय में भर्ती किया । जहां उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
शनिवार को ममता (19) पुत्री कोतवाल सिंह व जयेश्वरी (19) पुत्री नरेंद्र सिंह जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छुपे भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों के चिल्लाने पर साथ गई अन्य महिलाएं व युवतियां शोर मचाने लगी, जिससे भालू भाग खड़ा हुआ। युवतियों को 108 से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार कर दोनों को घर भेज दिया । ग्रामीण संजय सिंह नेगी ने बताया कि दोनों युवतियों के पीठ, पैर व हाथों पर भालू ने जख्म किए हैं।