फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में दर्ज शिकायतें समय पर हों निस्तारित: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यहां आयोजित जनता दरबार में 38 शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम गिरीश गुणवंत ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और जन शिकायतें समय पर हल करने को कहा।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में नगर पंचायत तिलवाड़ा गोविंद सिंह ने पुश्तैनी सरकारी कब्जे वाली भूमि पर भवन बनाने और भूमि के नियमितीकरण की मांग की। कांदी-बाड़व निवासी शिवलाल ने गांव में मनरेगा के तहत निर्मित पुलिया व सीसी मार्ग का कार्य पूरा होने पर भी भुगतान नहीं होने की शिकायत की। मवाणा-घोलतीर की सुशीला देवी ने आलवेदर रोड कटिंग में मकान व जमीन का मुआवजा देने, पीपली गांव निवासी भूपेंद्र लाल ने आवासीय भवन की गुहार लगाई। स्वीली-भरदार के कृष्णानंद डिमरी ने स्वीली-डुंगरी-दरमोली पुनर्गठन पेयजल योजना के जांच की मांग की। क्यूडी निवासी महेंद्र सिंह नेगी ने जिले में सरकारी विद्यालयों के पुन: कोटिकरण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें