फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से स्टेडियम जलमग्न, कार्निवाल की शुरूआत आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में तराई में पहली बार होने जा रहे यूएस स्प्रिंग कार्निवाल इन यूके के कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी भर गया। विभागीय अधिकारी नगर निगम की टीम के साथ मैदान को सुखाने के लिए शनिवार को जुटे रहे। रविवार को कार्निवाल की शुरूआत होगी।
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्निवाल का आयोजन होना था। शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियां भी की गई। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक ली थी और कार्यक्रम के लिए चर्चा की थी। शाम होते-होते मंच और स्टाल भी सज गए थे। लेकिन पुलवामा की घटना के बाद कार्निवाल को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया था। लेकिन शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश कार्निवाल के लिए आफत बन गई और स्टेडियम में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब अधिकारियों ने मुआयना किया तो कार्निवाल कार्यक्रम के लिए की गई सजावट की तस्वीर ही बदल गई। अधिकारियों ने आनन फानन में टीमों को लगाकर मैदान सुखाने में जुटा दिया। स्टॉलों पर भी महिला स्वयं सहायता समूह दोबारा से सजावट में लगे हैं।
कार्निवाल के प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि मैदान को सुखाया जा रहा है। रविवार से कार्निवाल की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें