फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। संदिग्ध अवस्था में एक महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वार्ड छह निवासी पुनीत बसु की पत्नी सीमा बसु (35) का शव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनके टिन शेड के घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई नही था। दोनों पुत्र रोहित (12) और मुकेश (10) स्कूल व पति पुनीत सिडकुल में काम पर गया हुआ था। पड़ोस की एक महिला सीमा दोपहर को खाने के लिए सब्जी देकर गई थी, जब वह सब्जी का कटोरा वापस लेने पुनीत के घर आई तो उसने सीमा को फंदे पर लटका देखा। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे एसआई महेश चंद्र ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पुनीत मूल रूप से अमृतनगर नंबर दो का निवासी है। वह यहां तीन माह पूर्व ही आकर रह रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें