फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से लापता चल रहे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। एक माह पूर्व लापता हुए सुमाड़ी निवासी मुकेश पंवार का शव मंदाकिनी नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मंगलवार देर शाम को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर जिला मुख्यालय से पांच किमी आगे नौला पानी के समीप कार्य कर रहे मजदूरों को नदी के दूसरे किनारे पर एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवक बाग सिंह जगवाण व धर्मेंद्र जगवाण साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर शव को रास्ते वाले छोर पर लाए। इसके बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। बता दें कि मुकेश विगत चार जनवरी से लापता चल रहा था। उसके लापता होने के बाद मानसिक तनाव के चलते उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें