रुद्रप्रयाग। आगामी आठ से 10 जनवरी तक होने वाले बच्छणस्यूं महोत्सव की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन में क्षेत्र के 21 ग्राम पंचायतों के महिला व युवक मंगल दल प्रतिभाग करेंगे। साथ ही ढोल वादकों की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। ग्राम पंचायत बैरागना के नव निर्मित खेल मैदान में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत करेंगे। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस बार का महोत्सव मातृशक्ति को समर्पित किया गया है। महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान सहित स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों के कार्यक्रम होंगे।