फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष में नहीं बन सका सवा दो किमी नौखू-दानकोट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौना, दानकोट और नौखू गांव के लिए स्वीकृत 2.2 किमी नौखू-दानकोट मोटर मार्ग का निर्माण चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही मार्ग के मलबे से क्षतिग्रस्त गहड़ गांव की पेयजल लाइन की भी मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 में जिला योजना में दो अलग-अलग चरणों में करीब सवा दो किमी नौखू-नौना-दानकोट मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग द्वारा जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अक्तूबर 2014 में मार्ग की कटिंग शुरू की गई, लेकिन बीते चार वर्षों में सिर्फ डेढ़ किमी मोटर मार्ग का निर्माण हो पाया है। बीते एक वर्ष से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का जितना निर्माण हुआ भी है, वह बदहाल हो चुका है। लोनिवि के जेई सुनील कुमार ने बताया कि जो बजट पूर्व में स्वीकृत हुआ था, उसमें डेढ़ किमी सड़क कट चुकी है। शेष निर्माण वित्तीय स्वीकृति मिलने पर हो पाएगा। क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत के लिए जलसंस्थान से प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें