रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर निस्तारण की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण के नेतृत्व में डीएम मंगेश घिल्डियाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलेज में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कतें हो रही हैं। पूर्व घोषणा के बाद भी बीते दो वर्षों से बीएससी व एमए की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है। महाविद्यालय का नाम रुद्रनाथ महाविद्यालय पर रखने, बीए में भूगोल व संस्कृत की कक्षाएं संचालित करने सहित भवन निर्माण कमेटी की जांच करने की मांग की।