फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व सुमाड़ी में कॉमन सर्विस सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संचालकों को अपने केंद्रों के बाहर रेट सूची लगाने के निर्देश दिए, जिससे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र निकालने व पंजीकरण के दरों का पता लग सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी केंद्र संचालकों को दर सूची पर अपना मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि भविष्य में सीएससी की संख्या बढ़ाई जा सकती है। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्धारित समय में आवेदनकर्ता को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को भी कहा। विदित हो कि उपभोक्ता से निर्धारित दर से अधिक वसूली पर डीएम ने चंद्रापुरी व विजयनगर सीएससी की लॉगिन आईडी को एक सप्ताह पूर्व बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें