फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के कांडा-भरदार गांव निवासी प्यारी देवी (45) पत्नी सूरत सिंह घास काटते समय पत्थर की चपेट में आ गई। गहरी खाई में गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। घटना के बाद परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रात: 9.30 बजे महिला नौली बैंड के समीप जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से महिला गहरी खाई में जा गिरी। साथ में गई अन्य महिलाओं द्वारा घटना की जानकारी गांव को दी गई। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में मिली। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें थी। मृतका का पति मुंबई में नौकरी करता हैं। घर में वह अपने दो बच्चों के साथ में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें