फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण पूरा नहीं होने पर भड़क जिला पंचायत अध्यक्ष-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चार माह में दुगड्डा-पाराकुराली मोटर मार्ग की कटिंग पूरी नहीं होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने रोष जताया। जिला योजना में एक करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से तीन किमी हल्का वाहन मार्ग का निर्माण प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा किया जा रहा है। मार्च माह में मार्ग की कटिंग शुरू की गई थी, जिसे जून में पूरा होना था, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी कटिंग पूरी नहीं हो पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मार्ग का निरीक्षण करते हुए कटिंग पूरी नहीं होने पर रोष जताया। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि मार्ग का निर्माण चार माह में पूरा होना था, लेकिन अभी तक मार्ग अधूरा है। यहां तक कि पुश्तों के लिए भी पत्थर पूरे नहीं निकाले गए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान को प्रतिदिन कार्य की रिपोर्ट देने को कहा। इधर, लोनिवि के जेई मनोज नेगी ने बताया कि मार्ग पर चट्टानी क्षेत्र में 100 मीटर कटिंग शेष रह गई है। मौसम ने साथ दिया तो आगामी अक्तूबर तक हल्का वाहन मार्ग डामरीकरण सहित तैयार हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें