रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बांसवाड़ा, लीसा फैक्ट्री और सौड़ी के डेढ़ घंटे तक बंद रहा। सुबह साढ़े आठ बजे हाईवे मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच ने मशीनों से मलबा साफ कर 10 बजे यातायात सुचारु कर दिया। इधर, जिले में सात संपर्क मोटर मार्ग मलबा आने से बंद रहे। मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी हुई।