फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए 600 कर्मी सड़क पर उतरे, प्रदर्शन

विज्ञापन
पंतनगर में प्रशासनिक भवन का घेराव करते ठेका कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। विवि में ठेके के माध्यम से कार्यरत करीब 600 कर्मियों ने ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शीघ्र मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में ठेका कर्मियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने निदेशक प्रशासन डॉ. कर्मेंद्र सिंह से वार्ता कर दिसंबर का मानदेय तत्काल देने, प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन देने, ईएसआई सुविधा व वर्ष 2003 तक नियुक्ति पाए कर्मियों की सूची जारी करने की मांग की। निदेशक ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इधर, ठेकेदार की ओर से दोपहर एक बजे ठेका कर्मियों के खातों में पैसा डाल दिया गया। इसके बाद कर्मी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत पर मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियाें में महेंद्र शर्मा, राजपाल, श्याम सुंदर, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, नागेंद्र, शिवेंद्र उपाध्याय, मुनेश वाल्मीकि, पृथ्वी, छोटे लाल, महेंद्र वाल्मीकि, रामदरस, आनंद, शैलेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, पीएस भंडारी, केएस जीना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें