फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जद में आए 60 भवनों में लगाए लाल निशान

विज्ञापन
रुद्रपुर के रविंद्र नगर में नपाई करती नगर निगम की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने श्याम टाकीज रोड में नपत के बाद अतिक्रमण की जद में आए 60 प्रतिष्ठानों में लाल निशान लगा दिए। इससे भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया। सोमवार को टीम सड़क के दूसरी तरफ भवनों की नपत करने के बाद लाल निशान लगाने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दरअसल हाईकोर्ट में शहर की सड़कों में अतिक्रमण के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। शनिवार को नगर निगम के ड्राफ्ट मैन राम सिंह सहित टीम रवींद्रनगर स्थित श्याम टाकीज रोड में पहुंची थी। टीम ने सड़क में अतिक्रमण करने वाले भवनों पर लाल निशान लगाए। अचानक निगम की कार्रवाई से भवन स्वामियों में खलबली मच गई। टीम ने सड़क के एक किनारे से निशान लगाने शुरू किए थे। ड्राफ्टमैन राम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में मॉडल कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में रवींद्रनगर में अतिक्रमण की जद में आने वाले 60 भवनों पर निशान लगाए गए हैं। सोमवार को भी लाल निशान लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि लाल निशान लगाने के बाद भवन स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा और फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें