पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ भंडारक रजनीश कुमार पांडे की ओर से शुरू मुहिम में अब लगातार इजाफा हो रहा है। ‘स्वयं सुरक्षा अभियान’ में पंतनगर विवि के 39 कर्मचारियों ने अपने मूल वेतन का एक प्रतिशत देने के लिए कुलपति को पत्र लिखा है। बताया कि मई 2019 से कर्मचारियों रिटायरमेंट तक वेतन से सहयोग राशि दी जाएगी। इससे पहले भी इस बावत विवि के 17 कर्मचारी अपने सहमति पत्र कुलपति को सौंप चुके हैं। वहीं, न्यू हिमालयन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार ने भी स्कूली बच्चों की फीस का एक फीसदी हिस्सा प्रतिमाह भारतीय सेना को देने के लिए डीईओ को पत्र सौंपा है।