फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढना में ग्यारह दिवसीय नाग नृत्य का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। ब्लाक के ग्राम पंचायत बुढना में आयोजित ग्यारह दिवसीय नाग नृत्य का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान पश्वाओं ने नाग देवी की डोली के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

बुढना गांव में आयोजित नाग नृत्य के दौरान पौराणिक जागरों पर नाग के पश्वा व अन्य देवी देवताओं के पश्वाओं ने नृत्य किया। ग्रामीणों ने 23 फीट लंबी शेष नाग की आकृति आकृति बनाई और इसे गांव के एक मैदान में लाकर नाग प्रतिमा व नाग देव की डोली के साथ नृत्य किया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस अनुष्ठान में पहुंचकर नाग देव का आशीर्वाद लिया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गांव में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीणों की ओर से नाग नृत्य का आयोजन कर दोषों का निवारण किया जाता है। नाग नृत्य में नागराज व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी वर्णन किया गया। अनुष्ठान में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर सचिव सरत सिंह गहरवार, विक्रम सिंह गहरवार, प्रधान विक्रम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह कंडवाल और उदय सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें