रुद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों व सफल संचालन के लिए विभागीय कर्मचारियों को ईवीएम व वीवी पैट का प्रशिक्षण दिया गया। कलक्ट्रेट में हुए प्रशिक्षण में ईसीआईएल के इंजीनियर सीएस राणा ने कार्मिकों को ईवीएम के संचालन, रखरखाव व इसके उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। एसडीएम सदर देवानंद शर्मा ने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम और वीवी पैट मशीन का जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह आगामी लोक सभा निर्वाचन में काफी महत्वपूर्ण है।