फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ बस सेवा बंद होने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। सिलगढ़ और बड़मा पट्टी के गांवों को यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए संचालित हरिद्वार-सिद्धसौड़-बडमा विश्वनाथ सेवा एक पखवाड़े से बंद पड़ी है। बस सेवा के अचानक बंद होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत, बीरबल सिंह, राजेश सिंह दिगंबर सिंह, गुड्डू आर्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लिए हरिद्वार से विश्वनाथ बस सेवा संचालित हो रही थी। इस बस के संचालन से सोगना, दडोली, बस्टी, उत्तर्सु, किरोडा, थाती बडमा, मुन्नादेवल, बांध, चौकी, जखोली, कुरचोला, टाट व जखनोली गांव के लोगों को लाभ मिल रहा था, लेकिन बीते 30 अगस्त से बस सेवा ठप है। उन्होंने बताया कि बस के अभाव में क्षेत्रीय जनता को मीलों पैदल या अतिरिक्त फेर व अधिक किराया देकर घरों तक पहुंच रही है। उन्होंने टीजीएमओ से पुन: बस सेवा के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें