फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी नहीं खुल पाया जाबरी-जयकंडी मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मलबा आने से बंद जाबरी-जयकंडी मोटर मार्ग दो माह बाद भी नहीं खुल पाया है। जिले में तीन संपर्क मोटर मार्ग अब भी बंद पड़े हैं, जिस कारण 10 से अधिक गांवों का ब्लाक और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस, ईई आरसी उनियाल आदि अधिकारियों ने बताया कि मोटर मार्गों की मरम्मत और सुधारीकरण के लिए अलग-अलग मद में प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। अक्तूबर माह तक सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें