फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नियोजन समिति में चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत में जिला नियोजन समिति के चार पदों पर हुए चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इन पदों के लिए छह सदस्यों ने नामांकन किए थे, जिसमें से दो के नामांकन पत्र निरस्त किए गए।
विज्ञापन

18 सदस्यीय जिला पंचायत में 11 सदस्य पहले से ही जिला नियोजन समिति के सदस्य थे। प्रदेश सरकार द्वारा चार और सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से दो के नामांकन पत्र रद्द किए जाने से जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, लखपत भंडारी, महावीर पंवार और महावीर कैंतुरा का जिला नियोजन समिति के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिला नियोजन समिति का निर्विरोध सदस्य चुने जाने पर आशा डिमरी ने जिला पंचायत सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिये सबको साथ लेकर कार्य किया जायेगा। जिला नियोजन समिति में अब सदस्यों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें