रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू में श्रमदान से 19 दिसंबर से हो रही हरियाली देवी लोकजात की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर क्षेत्र में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रौथाण व मंत्री धीरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि 9 दिवसीय अनुष्ठान को लेकर मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर तक बिजली सप्लाई के लिए 6 सौ मीटर नई लाइन बिछाई गई है। देवी-देवताओं के पश्वाओं और कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी पूरी कर दी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि महिला व युवक मंगल दल और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से सभी कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत नवासू में 12 वर्ष के बाद आराध्य हरियाली देवी की जात का आयोजन किया जा रहा है।