रुद्रपुर। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिडकुल सेक्टर-2 स्थित टाइटन कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टाइटन कंपनी के 50 अधिकारी और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे टाइटन कंपनी के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर कारगिल शहीदों को याद कर किया गया। सबसे पहले कंपनी के प्लांट हेड संजय सिंघल ने रक्तदान किया। प्लांट हेड सिंघल ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।
रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है। शाम करीब 3:30 बजे तक चले शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान टाइटन कंपनी की एचआर हेड ललिता जोशी, लनिता, अश्विनी कुमार, रुद्रपुर ब्लड बैंक प्रभारी जेएल चौधरी, ब्लड बैंक काउंसलर विवेक चौहान, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह, किरन पांडे, विनोद कुमार, महेश सिंह राणा, मौजूद रहे।
इन रक्तदाताओं ने किया महादान
संजय सिंघल, भास्कर जोशी, अश्विनी कुमार, विरेंद्र सिंह कार्की, सचित कुमार, देवेंद्र सिंह, अर्चित गुप्ता, हेमंत वर्मा, दीपचंद्र जोशी, बिजेंद्र बिष्ट, नवीन कुमार, दीप भट्ट, कमल सजवान, विक्रम, निर्मला, बालकिशन जोशी, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, शिव कुमार, रूपा नेगी, कमल सिंह, चित्रा, अजय, सूरज, सपना, सविता बसेड़ा, संदीप कुमार, राकेश रावत, कविता, रजनी रावत, भावना, सुरेश असवाल, अजय कुमार, कन्हैया भट्ट, अमित बिष्ट, सुनील कुमार, चंद्रकांत, प्रियंका गुप्ता, रोहित तिवारी, हिमांशु सिंह, हेमा, तनुजा भाकुनी, कंचन सूर्या, मनोज चौसाली, पुनीत कश्यप, मनोज कुमार, विशाल, राहुल, सुमित और ऊषा।