फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवेस्टर समिट में 47 एमओयू, 613 करोड़ का होगा निवेश

विज्ञापन
रुद्रपुर में यूएस कार्निवाल के तहत हुए इंडस्ट्रीयल समिट को संबोधित करते मुख्यमंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में आयोजित सेकेंड इन्वेस्टर समिट में 47 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समिट में विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्योगपति उत्तराखंड में 613.44 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम रुद्रपुर के रेडिसन होटल में आयोजित इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में औद्योगिक संस्कृति को बढ़ावा देने के तेज प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले इन्वेस्टर समिट से उद्योगपतियों के अधिक संख्या में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि पिछले समिट में करीब 485 करोड़ के एमओयू साइन हुए थे जिनमें 70 प्रतिशत पर कार्य शुरू हो चुका है। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिला है।
इन्वेस्टर समिट में विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष सिडकुल समेत उत्तराखंड के विभिन्न उद्योगों में अपने निवेश की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने ऑटोमोबाइल, फूड, पेपर, टेक्सटाइल सेक्टर पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही सीएसआर से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सरकार का पूरा सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

समिट के दौरान मुख्यमंत्री रावत द्वारा उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश कांडपाल, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, कमल कफल्टिया, राजपाल सिंह, अभय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें