फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 45 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास एवं दीनदयाल कौशल विकास योजना के तहत जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले पंजीकृत 345 युवाओं में से साक्षात्कार के आधार पर 45 का चयन किया गया। जबकि 178 अभ्यर्थियों का दोबारा साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में रोजगार मेला का विधायक भरत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्रों में भी रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने समय-समय पर रोजगार मेलों के आयोजन पर जोर दिया। इस मौके पर रोजगार मेले में 7 कंपनियों की ओर से 200 पदों के लिए पंजीकृत 345 युवाओं में से अलग-अलग रोजगार के लिए 45 का चयन किया गया। इस मौके पर सीडीओ सीएस चौहान, डीडीओ मनविंदर कौर, एमपी रयाल, कपिल पांडे, एसएस जगवाण, नीलकंठ जोशी, मोहन सिंह नेगी, आनंद पंवार, दिगंबर भंडारी, पुष्कर लाल, अंकित रावत, किशन रावत, सुखवीर सिंह विष्ट, भावना पंवार, गुरुमीत सिंह, राजेश राणा, महावीर जगवाण, जयकृत कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें