दिनेशपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सौदा के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन के बीच समझौता वार्ता हुई। ईओ संजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष सीमा सरकार ने कर्मचारियों की स्वच्छता समिति के अंतर्गत काम करने व ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग पर गंभीरता से विचार करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। रविवार से सभी सफाई कर्मी काम पर लौट आए। बता दें कि ठेका प्रथा समाप्त करने व स्वच्छता समिति के अंतर्गत सफाई कार्य की मांग को लेकर शनिवार से नगर पंचायत के दो स्थायी सफाई कमियों को छोड़कर अन्य सभी सफाई कर्मियों ने पंचायत कार्यालय में कामबंद हड़ताल शुरू की थी।