रुद्रपुर में विज्ञान धाम देहरादून में 26 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसबी कैंपस नैनीताल में नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी रसायन विभाग में अध्ययनरत रुद्रपुर के मयंक पाठक को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया। मयंक ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही रसायन विज्ञान में बेहद रुचि है। उन्होंने डीएसटी इंस्पायर के अंतर्गत बीएससी व एमएससी की शिक्षा ली थी। वर्तमान में वह नैनीताल में प्रोफेसर नंदगोपाल साहू के नेतृत्व में पीएचडी कर रहे हैं। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।