फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर को हराकर नैनीताल बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एक दिवसीय अंतर महाविद्यालयी पुरुष सेपक टाकरा प्रतियोगिता में रुद्रपुर को हराकर नैनीताल की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के बाद सेपक टाकरा की कुमाऊं विवि पुरुष टीम का भी चयन किया गया। यह टीम 17 से 19 फरवरी को कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉल में बृहस्पतिवार को हुई अंतर महाविद्यालय पुरुष सेपक टाकरा प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़, राजकीय महाविद्यालय रानीखेत, राजकीय महाविद्यालय रामनगर, एसएसजे अल्मोड़ा और डीएसबी नैनीताल के टीम के बीच मुकाबले खेले गए। लीग मुकाबलों के बाद हुए पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 21-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रपुर ने रामनगर को 21-8 से हराया। फाइनल में नैनीताल ने रुद्रपुर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह टाकुली, दिव्या गोस्वामी, ऋषि पाल, राजेंद्र भाकुनी, मनोज अगिनहोत्री, ऋषि पाल भारती, मोहन सिंह, सुनील पाठक,. नवनीत राय, मनदीप कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें