फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा परिणाम रोके जाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा परिणाम रोके जाने के खिलाफ एसबीएस डिग्री कॉलेज के एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीकेपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक रचित सिंह ने कहा कि कुमाऊं विवि की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम तो घोषित हुए लेकिन विवि की ओर से कुछ छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही की वजह से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हुई है। उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है। वहां सौरभ राठौर, विपिन पांडे, राहुल बिष्ट, राहुल गुप्ता, दीपक चौधरी, प्रशांत विश्वास, नवनीत सिंह, करनदीप, वंश गुम्बर, राजेंद्र मेहरा, जितेंद्र कुमार, उपदेश सागर, श्वेेता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें